LPG Cylinder Price Hike Today 1st January 2023 : नये साल की शुरुआत के साथ ही आम जनता की जेब पर भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने महंगाई का बोझ डालते हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 से 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, यह वृद्धि केवल 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई है। 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अभ भी आपको पुराने रेट पर ही दिया जाएगा।
घरेलू गैस सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं
घरेलू गैस सिलिंडर के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर का रेट दिल्ली में अब भी 1053 रुपए, कोलकाता में 1079 रुपए, मुंबई में 1052 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए है।
ऐसे पता करें गैस सिलेंडर का रेट
Know How Check LPG Gas Cylinder Price: जानकारी के लिए आपको बता दें की पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को Indian Oil Corporation की ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com पर गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) की नई दरें जारी करती हैं। गैस सिलेंडर का रेट चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नए रेट्स जारी करती हैं। आप (https://iocl.com/prices-of-petroleum-products) लिंक पर जाकर देश के महानगरों के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

Most Important 🔗 | |
Link Active | Click Here |
Join Us Telegram | Click Here |
Official Website | Click Here |