Bihar Bhu Naksha 2023 (भू नक्शा बिहार): दोस्तों बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अपने राज्य के भूमि स्वामियों को उनके भूमि का नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा Bhu Naksha Bihar पोर्टल को लांच किया गया है। अब राज्य का कोई भी नागरिक बिहार भू नक्शा पोर्टल पर जाकर अपने खेत का नक्शा या जमीन का नक्शा घर बैठे ऑनलाइन देख सकता है। अपने भूमि का नक्शा देखने के लिए अब राज्य के किसी भी किसान या भूस्वामी को सरकारी दफ्तर / कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपको सारी सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है।
यदि आप बिहार राज्य के निवासी है और आपको अपने खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें के बारे में जानकारी नहीं है। तो आज के इस लेख में हम आपको Bihar Bhu Naksha online देखने की प्रकिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है। इसके अलावा हम आपको भू नक्शा बिहार का उद्देश्य क्या है, इसके लाभ क्या है, बिहार भू नक्शा डाउनलोड कैसे करेंआदि के बारे में भी पूरी जानकारी देगें। इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Bihar Bhu Naksha 2023
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं आज के इस डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भी सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। डिजिटलीकरण के इसी बढ़ते प्रचलन को देखते हुए बिहार सरकार ने भी अपने राज्य के लोगों के लिए भू नक्शा पोर्टल को विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी भूस्वामी अपने खेत व भूमि का नक्शा घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन निकाल सकता है।
किसानों को अक्सर छोटे-मोटे काम के लिए भी अपने खेत व भूमि के नक्शे की जरूरत पड़ जाती है। जिसके लिए उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते है। लेकिन अब बिहार के किसानों एवं भू स्वामियों के लिए अपने भूमि का नक्शा निकालना काफी आसान हो गया है। आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने भूमि का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है। साथ ही हम आपको बिहार भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बताएंगे। इसलिए आप इस लेख में अंत तक बने रहे हैं।
Bhu Naksha Bihar 2023 Overview
पोर्टल का नाम | भू नक्शा बिहार / Bhu Naksha Bihar |
विभाग | राजस्व व भूमि सुधार विभाग, बिहार |
लाभार्थी | राज्य के भू स्वामी |
उद्देश्य | जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://bhunaksha.bihar.gov.in/ |
भू नक्शा बिहार का मुख्य उद्देश्य
Bhu Naksha Bihar का मुख्य उद्देश्य बिहार के भू स्वामियों को अपने खेत व जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है ताकि राज्य के किसी भी नागरिक को अपने खेत, प्लाट व भूमि का नक्शा देखने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना ना पड़े। पहले भू स्वामियों को भू नक्शा निकलवाने के लिए सरकारी कार्यालय जाना पड़ता था। जिससे किसानों के पैसे एवं समय दोनों बर्बाद होते थे। लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा हो जाने से वह घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ ही मिनटों में भू नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इससे लोगों के बीच जमीन के लेनदेन में भी पारदर्शिता बनी रहेगी।
भू नक्शा बिहार 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें
यदि आपको बिहार भू नक्शा ऑनलाइन देखने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो हम आपको आगे बिहार का भू नक्शा देखने की प्रक्रिया काफी आसान शब्दों में स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है। कृपया आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको BhuNaksha Bihar के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब इस होम पेज के बायीं ओर आपको जिला, उपखंड, सर्कल, मौजा, सर्वे का प्रकार, सीट नंबर आदि का चयन कर लेना है।
- सभी विवरण के चयन करने के बाद आपके सामने दायीं ओर जमीन का नक्शा प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इस मैप में आपको अपने खसरा संख्या का चयन करना है।
- खसरा संख्या का चयन करते ही बायीं ओर Plot Info के नीचे आपके खसरा का विवरण दिखाई देगा।
- आप इस विवरण को अच्छे से चेक कर ले कि यह डीटेल्स आपका है या नहीं।
- अब आप नीचे Map Report के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- मैप रिपोर्ट पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर जमीन का नक्शा खुलकर आ जाएगा।
बिहार भू नक्शा ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
- भू नक्शा बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- जिला, उपखंड, सर्कल, मौजा, सीट नंबर का चयन करें।
- अब नक्शे में अपने जमीन का खसरा नंबर चुनें।
- बायीं ओर Map Report के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपनी जमीन का नक्शा चेक करें।
- अपनी भूमि का नक्शा डाउनलोड व प्रिंट करें।
Most Important Link | |
Direct Link 🔗 | Click Here |
New Link 🆕 | Click Here |
Join Us Telegram Group
|
Click Here |
Official Website 🌐 | Click Here |